Article Image
Article Image
Image Credit: Financial Tribune
read

उस शूद्र से रहना दूर,

वरना धरम डूब जायेगा |

उसको मत सिखाओ ज्ञान,

वरना वो समझ जायेगा |


पूजा पाठ, कर्म कांड इतना करवाओ,

की खुद ही डर जायेगा |

धरम में डुबादो उसको,

वरना धरम डूब जायेगा |


सुना है कोई गाँधी आया है,

इन्सानियत की बाते करता है |

गोली मारो उसको,

वरना धरम डूब जायेगा |


हम-वह, वह-हम करते रहो,

वरना समझोता हो जायेगा |

मस्जिद है जहा, मंदिर वही बनाओ,

वरना धरम डूब जायेगा |


अभी तो हम ही है सरकार,

फिरसे लूटेंगे दिन रात |

न करो कोई सवाल,

की धरम डूब जायेगा |

Blog Logo

Nilesh Injulkar


Published

Image

Injulkar Nilesh

Code. Read. Trek.

Back to Overview